वाणी कपूर ने फ्लॉन्ट किए एब्स, पतली कमर देख फिसला फैंस का दिल; VIDEO

By: Pinki Tue, 01 Feb 2022 3:39:59

वाणी कपूर ने फ्लॉन्ट किए एब्स, पतली कमर देख फिसला फैंस का दिल; VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर एक्टिंग और किलर डांस के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस की हर अदा पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में वाणी ने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सुपर सिजलिंग वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली ब्रा और लूज ट्राउजर पहनकर फोटोशूट कराती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस सेक्सी आउटफिट के साथ लाइट ग्लॉसी मेकअप किया है। बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला ही रखा है। वीडियो में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वाणी का हर पोज और उनका किलर एटीट्यूड ऑन पॉइंट है।

वीडियो में वाणी के लुक के साथ उनकी टोन्ड बॉडी और एब्स फैंस को काफी इंप्रेस कर रहे हैं। फैंस वाणी के इस सिजलिंग अंदाज पर अपना दिल हार रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। मनीष मल्होत्रा ने वाणी के वीडियो पर कमेंट किया Uffffff🔥😍। वहीं, कई फैंस फायर इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

वाणी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में एक्ट्रेस 'चंडीगढ़ करे आशिकी' फिल्म में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही शमशेरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और संजय दत्त लीड रोल में दिखाई देंगे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com